AIBE 19 Answer Key 2024 Live: एआईबीई 19 आंसर की जल्द होगी जारी, रिजल्ट डेट, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | December 23, 2024 | 10:53 PM IST | 7 mins read

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित एआईबीई परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो लॉ ग्रेजुएट्स के ज्ञान का टेस्ट करती है और उन्हें "प्रैक्टिस ऑफ सर्टिफिकेट" प्रदान करती है, जिससे उन्हें भारत में एक वकील के रूप में अभ्यास करने की अनुमति मिलती है।

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
एआईबीई 19 के रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के लगभग 45 दिन बाद ऑनलाइन घोषित होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही अखिल भारतीय बार परीक्षा यानी एआईबीई 19 की प्रोविजनल आंसर की 2024 जारी करेगी। काउंसिल ने अभी तक इसे जारी करने की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट allindiaexanation.com पर देख सकेंगे।

एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। आंसर की के सभी प्रश्नों के सही उत्तर प्रदान करेगी, जिससे उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे।

एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी।

AIBE 19 Answer Key 2024: मार्किंग स्कीम

एआईबीई 19 परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल थे, जो तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

एआईबीई 19 परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट घड़ियां आदि) और किताबें या नोट्स को परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य था।

AIBE 19 Answer Key 2024: प्रैक्टिस ऑफ सर्टिफिकेट

लॉ ग्रेजुएट्स जो देश में कानून का अभ्यास करना चाहते हैं, उन्हें प्रैक्टिस ऑफ सर्टिफिकेट (सीओपी) प्राप्त करने के लिए यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

Also read AIBE 19 Answer Key 2024: एआईबीई 19 आंसर-की जल्द; allindiabarexamination.com से कर सकेंगे डाउनलोड

AIBE 19 Answer Key 2024: न्यूनतम पासिंग मार्क्स

एआईबीई 19 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक हासिल करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

AIBE 19 Answer Key 2024: आंसर की डाउनलोड का तरीका

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'एआईबीई 19 आंसर की' लिंक पर जाएं।
  • अब आवश्यक फील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एआईबीई 19 आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • एआईबीई 19 आंसर की डाउनलोड करें और सेव करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]
Thank You!

The course list has been successfully mailed on your registered email id