Trusted Source Image

AIIMS Recruitment: एम्स में भर्ती की प्रक्रिया निरंतर जारी, मानकों से नहीं होगा समझौता - जेपी नड्डा

Press Trust of India | March 27, 2026 | 12:40 PM IST | 1 min read

सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य मोहम्मद जावेद और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह भी कहा कि 1960 से 1998 तक देश में एक एम्स खोला गया।

नड्डा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते 6 एम्स खोले गए। (इमेज-आधिकारिक एक्स/ जेपी नड्डा)
नड्डा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते 6 एम्स खोले गए। (इमेज-आधिकारिक एक्स/ जेपी नड्डा)

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 27 मार्च को लोकसभा में कहा कि देश के सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (AIIMS) में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में मानकों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

नड्डा ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य मोहम्मद जावेद और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह भी कहा कि 1960 से 1998 तक देश में एक एम्स खोला गया।

आगे बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते 6 एम्स खोले गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में 23 एम्स खोले गए। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार स्वास्थ्य के मामले में कांग्रेस सरकारों से कई गुना आगे है।

Also readUttarakhand Lecturer Recruitment: दिव्यांग कोटे से भर्ती 234 लेक्चरर का एम्स-ऋषिकेश में होगा स्वास्थ्य परीक्षण

एम्स में रिक्तियों से जुड़े सवाल पर उन्होंने बताया, “अलग-अलग एम्स के लिए अलग-अलग चयन समिति बनाई गई हैं। हर तीन महीने में साक्षात्कार लिया जाता है।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आगे बताया कि, हमने कोशिश की है कि भर्तियां तेजी से हों। सेवानिवृत्त लोगों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। उनका कहा, प्रयास किया जा रहा है कि भर्ती की प्रक्रिया निरंतर चलती रहे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]