Santosh Kumar | December 8, 2024 | 05:01 PM IST | 15 mins read
बिहार बोर्ड परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
Bihar Board Exam Date 2025 Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज यानी 7 दिसंबर को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा की डेटशीट जारी की है। छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल देख सकते हैं। BSEB द्वारा मॉडल पेपर 2025 6 दिसंबर को जारी किया गया है।
बीएसईबी इंटर, मैट्रिक परीक्षा 2025 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच होगी। जबकि, 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। बिहार बोर्ड परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर आज यानी 7 दिसंबर दोपहर 1 बजे तक परीक्षा टाइम टेबल जारी किया। बिहार बोर्ड एग्जाम डेट 2025 जारी होने से छात्रों को अपनी तैयारी का शेड्यूल बनाने में मदद मिलेगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा 2025 के निर्देशानुसार छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी बिहार बोर्ड 2025 डेट शीट की जांच कर सकते हैं-
बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 23 मार्च को घोषित किया गया था। इसमें कुल पास प्रतिशत 87.21 प्रतिशत रहा। जबकि बीएसईबी ने मैट्रिक के नतीजे 31 मार्च को घोषित किए थे। इसका पास प्रतिशत 82.91 प्रतिशत रहा।