Abhay Pratap Singh | March 25, 2026 | 02:32 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने घोषणा की है कि छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का एक और अवसर प्रदान करने के लिए दोनों परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित की जाएंगी।

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज से इंटरमीडिएट (कक्षा 12) विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र स्कूल प्रधान के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बीएसईबी इंटर स्पेशल एग्जाम 2026 और बीएसईबी कंपार्टमेंटल एग्जाम 2026 के लिए आवेदन पत्र समिति की पोर्टल पर अलग-अलग उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू है और 2 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो जाएगी। बिहार बोर्ड की विशेष और कंपार्टमेंटल एग्जाम 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए अलग-अलग कराई जाएगी।
विशेष परीक्षा -
Also readBihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में छात्राओं का पास परसेंटेज छात्रों से अधिक
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 और बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए छात्रों को ऑनलाइन माध्यम में लॉगू शुल्क का भी भुगतान करना होगा। फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612 - 2230039 और ईमेल आईडी bsebinterhelpdesk@gmail.com पर सूचित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्रों व स्कूल प्रमुखों को बीएसईबी के आधिकारिक एक्स हैंडल @officialbseb पर उपलब्ध अधिसूचना जांचने की सलाह दी गई है।
बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट आवेदन प्रक्रिया के चरण नीचे दिए गए हैं: