Bihar Board 10th Result 2026: बीएसईबी 10वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम, 81.79% स्टूडेंट्स पास
Santosh Kumar | March 29, 2026 | 01:21 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज मैट्रिक (कक्षा 10) वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com या result.biharboardonline.org पर जाकर अपने बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, 15.50 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ-साथ, बीएसईबी ने टॉपर्स की सूची, कुल पास प्रतिशत और डिवीजन से जुड़ी जानकारी भी जारी कर दी है।
BSEB 10th Result 2026: मैट्रिक रिजल्ट में 81.79% स्टूडेंट्स पास
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कुल 81.79 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बीएसईबी बिहार बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कुल 12 लाख 35 हजार 743 छात्र-छात्राएं पास हुए।
बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम डिजीलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।
Bihar Board Matric Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com पर जाएं।
- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, यहां जरूरी विवरण दर्ज करें।
- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
Bihar Board 10th Result 2026: 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य
छात्र डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं; हालांकि, मूल मार्कशीट सीधे स्कूल से मिलेगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में अलग-अलग, दोनों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन की डेट जारी कर दी है। जो छात्र दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें इस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]Delhi School Annual Result 2026: कक्षा 3, 4 और 5 के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब अपनी परिणाम शीट edudel.nic.in और edustud.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। दिल्ली स्कूल वार्षिक परीक्षा परिणाम जांचने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी