BSEB 10 Result 2026 Scrutiny: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रूटिनी आवेदन matric.biharboardscrutiny.com पर शुरू
Saurabh Pandey | April 1, 2026 | 11:31 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड की तरफ से हर वर्ष उन विद्यार्थियों को स्क्रूटिनी का मौका दिया जाता है, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट रहते हैं, और उन्हें अपने रिजल्ट की दोबारा जांच करवाना होता है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रति विषय निर्धारित फीस 120 रुपये जमा करके ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो विद्यार्थी एक या अधिक विषयों में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे छात्र मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तरपुस्तिका को स्क्रूटनी कराने के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट matric.biharboardscrutiny.com अथवा biharboardonline.com पर 1 से 7 अप्रैल 2026 तक की अवधि में 120 रुपये प्रति विषय की दर से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BSEB 10th Result 2026 Scrutiny: स्क्रूटिनी प्रक्रिया
यदि उत्तरपुस्तिका के अन्दर के पृष्ठों के अंक मेन पेज पर दर्ज नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा। दिए गए अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जाएगा। यदि कोई प्रश्न या उसके खंड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।
स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या वैसे ही रह सकते हैं। यदि 10वीं की परीक्षा 2026 में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण कोई विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन किए जाने के साथ-साथ कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 में भी सम्मिलित होते हैं और स्क्रूटनी के परिणाम के बाद बढ़े हुए प्राप्तांक के आधार पर वह परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त कर लेता है, तो उस विद्यार्थी का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल।
BSEB 10th Result 2026 Scrutiny: स्क्रूटिनी आवेदन की प्रक्रिया :-
- उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए समिति की वेबसाइट matric.biharboardscrutiny.com अथवा biharboardonline.com पर Apply for scrutiny लिंक पर क्लिक कर परीक्षार्थी अपना रोल कोड, रोल नंबर एवं जन्म तिथि दर्ज कर अपना पासवर्ड बनाकर रजिस्टर करना होगा। इस पासवर्ड को विद्यार्थी भविष्य में अपने उपयोग के लिए सुरक्षित रखेंगे।
- रोल कोड, रोल नंबर एवं पासवर्ड का प्रयोग करते हुए लॉगिन करना होगा। इसके बाद Application form For Scrutiny प्रदर्शित होगा, जिसमें विद्यार्थी का सभी विवरण विषय सहित उपलब्ध रहेगा।
- जिस विषय या विषयों में विद्यार्थी को उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना हो, वे उस विषय या विषयों के सामने अंकित चेक बॉक्स के अन्दर मार्क करेंगे।
- इसके बाद शुल्क भुगतान के लिए पेज पर क्लिक करेंगे।
- अब निर्धारित स्क्रूटनी शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी