CAT Exam Today: कैट प्रश्नपत्र में किया गया बदलाव, इस साल प्रश्नों की संख्या 66 से बढ़ाकर 68 कर दी गई
Abhay Pratap Singh | November 24, 2024 | 06:01 PM IST | 2 mins read
छात्रों ने दावा किया कि कैट स्लॉट 1, 2 परीक्षा एनालिसिस के अनुसार, कुछ प्रश्न दोनों स्लॉट में दोहराए गए, केवल डेटा में परिवर्तन किया गया था।
Use CAT 2025 College Predictor to check your chances for IIM and top MBA calls based on CAT percentile, profile, work experience and cut-off trends.
Use Nowनई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (CAT 2024) के प्रश्नपत्र में इस साल बदलाव किया गया है। कैट स्लॉट 1 और कैट स्लॉट 2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC) सेक्शन में दो अतिरिक्त प्रश्न शामिल किए गए हैं।
Latest: CAT 2025 College Predictor
Don't Miss: IIM -A Comprehensive Guide
CAT 2025 QP's & Solutions: Slot 1 | Slot 2 | Slot 3 | All Slot
Also See: Best Private MBA Colleges in India
इस साल कैट 2024 एग्जाम में कुल प्रश्नों की संख्या 66 से बढ़ाकर 68 कर दी गई है। आईआईएम की ओर से कैट 2024 स्लॉट 1 और स्लॉट 2 परीक्षाएं सकुशल समाप्त करा ली गई है। हालांकि, CAT स्लॉट 3 परीक्षा शाम 4:30 बजे से शुरू हुई है, जो शाम 6:30 बजे समाप्त होगी।
परीक्षा पैटर्न में एक और बदलाव करते हुए, कैट 2024 डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) सेक्शन में कुल 22 प्रश्न थे। इसके कुल 5 सेट थे, जिनमें से तीन सेट में 4-4 प्रश्न और दो सेट में 5-5 प्रश्न थे। इसके अलावा, CAT स्लॉट 1 परीक्षा में कोई पैराजंबल प्रश्न नहीं पूछे गए।
आईआईएम कलकत्ता द्वारा तैयार किया गया पेपर होने और कुल प्रश्नों की संख्या 68 होने के बावजूद छात्रों ने क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (क्यूए) को तुलनात्मक रूप से आसान पाया। जानकारी के मुताबिक, आज तीन सत्रों में होने वाली CAT परीक्षा 2024 में करीब 3.29 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे।
संस्थापक कैटकिंग के सीईओ सुमित सिंह गांधी ने कैट स्लॉट 1 परीक्षा समीक्षा में कहा कि कैट परीक्षा 2024 में बड़ा बदलाव यह था कि मौखिक क्षमता अनुभाग में कोई पैराजंबल प्रश्न नहीं थे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर या एक्स हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
CAT Exam Pattern 2024: कैट परीक्षा पैटर्न
छात्रों ने दावा किया कि कैट स्लॉट 1, 2 परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, कुछ प्रश्न दोनों स्लॉट में दोहराए गए, केवल डेटा में परिवर्तन किया गया था। उम्मीदवार नीचे सारणी में प्रश्नों की संख्या की जांच कर सकते हैं:
| सेक्शन | प्रश्नों की कुल संख्या | प्रश्नों की संख्या एमसीक्यू | प्रश्नों की संख्या टीआईटीए |
|---|---|---|---|
| वीएआरसी | 24 | 22 | 2 |
| डीआईएलआर | 22 | 14 | 8 |
| क्यूए | 22 | 16 | 6 |
| कुल | 68 | 52 | 16 |
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी