Santosh Kumar | March 30, 2026 | 07:09 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फरवरी 2026 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के पेपर-1 और पेपर-2 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी 2026 परीक्षा मुख्य रूप से 7 और 8 फरवरी 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई, जिसमें पेपर-1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के लिए रहा।
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। सीटीईटी आंसर-की 12 मार्च को जारी की गई, और आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो 15 मार्च तक खुली रही। अब फाइनल आंसर-की के आधार पर स्कोरकार्ड तैयार किए गए हैं।
सीबीएसई सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। सीटेट स्कोरकार्ड में विषय-वार अंक, प्राप्त कुल अंक और पात्रता की स्थिति प्रदर्शित है।
सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए क्वालिफ़ाइंग अंक 150 में से 90 (60%) हैं। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, कम से कम 82.5 अंकों (55%) की आवश्यकता है। सीटेट रिजल्ट अधिसूचना पीडीएफ वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीबीएसई सीटीईटी 2026 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
जो उम्मीदवार सीटीईटी पेपर-1 में क्वालीफाई करेंगे, वे प्राथमिक शिक्षक बनने के पात्र होंगे, जबकि जो पेपर-2 में क्वालीफाई करेंगे, वे उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के पात्र होंगे। सीटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध रहता है।