CBSE CTET Result 2026: सीबीएसई सीटेट पेपर 1 और 2 रिजल्ट घोषित, ctet.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | March 30, 2026 | 07:09 PM IST | 2 mins read

सीबीएसई सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

सीटीईटी 2026 परीक्षा मुख्य रूप से 7 और 8 फरवरी 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फरवरी 2026 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के पेपर-1 और पेपर-2 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी 2026 परीक्षा मुख्य रूप से 7 और 8 फरवरी 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई, जिसमें पेपर-1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के लिए रहा।

सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। सीटीईटी आंसर-की 12 मार्च को जारी की गई, और आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो 15 मार्च तक खुली रही। अब फाइनल आंसर-की के आधार पर स्कोरकार्ड तैयार किए गए हैं।

CTET February Result 2026: सीटेट फरवरी रिजल्ट विवरण

सीबीएसई सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। सीटेट स्कोरकार्ड में विषय-वार अंक, प्राप्त कुल अंक और पात्रता की स्थिति प्रदर्शित है।

सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए क्वालिफ़ाइंग अंक 150 में से 90 (60%) हैं। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, कम से कम 82.5 अंकों (55%) की आवश्यकता है। सीटेट रिजल्ट अधिसूचना पीडीएफ वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Also read CBSE Class 10 Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10 का परिणाम कब आएगा? जानें पासिंग मार्क्स, स्कोरकार्ड लिंक

CBSE CTET Result 2026: सीटीईटी फरवरी रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीबीएसई सीटीईटी 2026 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, सीटेट 2026 रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
  • यहां अपना आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सीटेट फरवरी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।

जो उम्मीदवार सीटीईटी पेपर-1 में क्वालीफाई करेंगे, वे प्राथमिक शिक्षक बनने के पात्र होंगे, जबकि जो पेपर-2 में क्वालीफाई करेंगे, वे उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के पात्र होंगे। सीटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध रहता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]