CTET Result 2026 (Out) LIVE: सीटीईटी रिजल्ट जारी @ctet.nic.in, पेपर 1, 2 लिंक, पासिंग मार्क्स जानें
Santosh Kumar | April 1, 2026 | 09:50 AM IST | 6 mins read
सीटेट रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है, उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in के माध्यम से सीटीईटी फरवरी स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET Result 2026 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के फरवरी 2026 सत्र के पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीटेट परीक्षा 7 और 8 फरवरी को पूरे देश में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की 12 मार्च को जारी की गई, और आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो 15 मार्च को बंद हो गई।
CBSE CTET Result Date 2026: सीटेट फरवरी रिजल्ट 2026 लिंक
इस बार, 25 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। सीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अब उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in के माध्यम से सीटीईटी फरवरी स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटेट रिजल्ट 2026 देखने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड, या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। नतीजे घोषित होने के बाद, पास होने वाले उम्मीदवार DigiLocker के जरिए सीटेट सर्टिफिकेट हासिल कर सकतेहैं।
CTET Result 2026 Kab Aayega: सीटेट पासिंग मार्क्स क्या है?
सीटेट सर्टिफिकेट जीवन भर के लिए मान्य रहता है। सीटेट पास करने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कुल 150 अंकों में से कम से कम 90 अंक (60%) और रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को 82 अंक (55%) हासिल करने होंगे।
पेपर 1 (कक्षा 1–5) और पेपर 2 (कक्षा 6–8) दोनों के लिए पास होने के अंक एक जैसे ही रहेंगे। कट-ऑफ स्कोर भी नतीजों के साथ ही घोषित किए जाएंगे। सीटीईटी फाइनल आंसर की भी नतीजों की घोषणा के साथ ही जारी की जा सकती है।
Quick Watch
]अगली खबर
]Delhi Police Constable Recruitment: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व
यह संशोधन केंद्र की उस व्यापक योजना के अनुरूप बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप देता है जिसके तहत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सुरक्षा बलों में शामिल किया जाएगा।
Press Trust of India | 6 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी