CG PAT PVPT 2026 Entrance Exam: छत्तीसगढ़ पीएटी पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | April 2, 2026 | 05:58 PM IST | 1 min read
सीजी पीएटी पीवीपीटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 बीएससी (ऑनर्स) कृषि/बागवानी/वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंड्री और डिप्लोमा इन फिशरीज साइंस में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज से प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT)/ प्री-वेटेरिनरी एंड पॉलिटेक्निक टेस्ट (PVPT) 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदकों को 28 से 30 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। सीजी पीएटी पीवीपीटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (ऑनर्स) बागवानी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंड्री और डिप्लोमा इन फिशरीज साइंस में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
सीजी पीएटी पीवीपीटी 2026 आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये शुल्क देना होगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू है और 27 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे) को समाप्त हो जाएगी। सीजी पीएटी पीवीपीटी 2026 परीक्षा की संभावित तिथि 21 जून है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 15 जून से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया से पहले आधिकारिक पोर्टल https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PAT26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
Chhattisgarh PAT & PVPT Entrance Exams: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी पीएटी पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ऑनलाइन एप्लीकेशन टैब पर विजिट करें।
- ‘पीएटी/ पीवीपीटी 2026 प्रवेश परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी