Saurabh Pandey | December 26, 2024 | 10:36 PM IST | 5 mins read
सीबीएसई सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक, अन्य विवरण होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट आंसर की 2024 और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगी। सीटेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई सीटेट प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे - रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
सीबीएसई सीटेट दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं और यदि आवश्यक हो तो आपत्तियां उठा सकते हैं। प्रत्येक चुनौती के लिए 1000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। विशेषज्ञों की एक टीम इन आपत्तियों की जांच करेगी। यदि उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आवश्यक सुधार किए जाएंगे और शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2024 की घोषणा जनवरी के अंत तक किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक, अन्य विवरण होंगे
सीबीएसई सीटेट परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की गई थी। CTET पेपर II सुबह की पाली में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया था, जबकि पेपर I शाम की पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।