HP PAT, LEET 2026 Application: हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट आवेदन शुरू, जानें फीस, लास्ट डेट
Santosh Kumar | April 3, 2026 | 06:20 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दोनों पेपर ऑफलाइन (ओएमआर शीट-आधारित) मोड में होंगे। प्रदेश के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी), धर्मशाला ने एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (एचपी पैट) 2026 और लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (एलईईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचपी पैट 2026 आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से जारी है।
एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पैट) परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद डिप्लोमा कोर्स (इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आदि) में एडमिशन लेना चाहते हैं। एचपी पैट 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी।
एचपी लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (एलईईटी) उन उम्मीदवारों के लिए है जो आईटीआई या 10+2 (वोकेशनल) की पढ़ाई पूरी करने के बाद लैटरल एंट्री के जरिएडिप्लोमा कोर्स के दूसरे साल (तीसरे सेमेस्टर) में एडमिशन लेना चाहते हैं।
HP PAT, LEET 2026 Registration: एचपी पैट, एलईईटी फीस, लास्ट डेट
एचपी एलईईटी 2026 परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दोनों पेपर ऑफलाइन (ओएमआर शीट-आधारित) मोड में होंगे। प्रदेश के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
एचपी पैट, एलईईटी के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹750 और एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ₹500 निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि क्रमश: 5 और 6 मई है।
HP PAT, LEET 2026 Application: एचपी पैट, एलईईटी आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचपी पैट, एलईईटी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'Online Admission 2026' सेक्शन में एचपी पैट या एलईईटी 2026 चुनें।
- रजिस्ट्रेशन करें, व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट ले लें।
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, और यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]JNU E-Prospectus 2026-27: जेएनयू शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए ई-ब्रोशर जारी, प्रस्तावित प्रोग्राम जानें
बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा, जबकि एमए, एमएससी, एमपीएच, एमटेक, पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी (पीजी) परीक्षा में शामिल होना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी