Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 11:36 AM IST | 2 mins read
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप और एसएमएस के माध्यम से भी राजस्थान बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 31 मार्च को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम सभी स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स एवं ऑर्ट्स के लिए ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र नेम वाइज और रोल नंबर की सहायता से अपना आरबीएसई 12th रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड इंटर ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड, परिणाम की स्थिति (पास/फेल) और रीमार्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सफल घोषित किया जाएगा।
आरबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 96.23% दर्ज किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.54%, कॉमर्स का 93.64 प्रतिशत और साइंस का 97.52 प्रतिशत है। आरबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 में 8 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 रिजल्ट रोल नंबर और नाम की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं:
आरबीएसई ने तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ जारी किए हैं। लाखों छात्र जो राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
Santosh Kumar