Saurabh Pandey | May 21, 2025 | 11:01 PM IST | 12 mins read
जेएसी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड उन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स भी प्रदान करता है, जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेएसी जल्द ही झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगी। जेएसी बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है, जिसमें इस वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ टॉपर्स की सूची और अन्य चीजों की घोषणा की जाएगी।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक की सभी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, और जेएसी को भेजी जा चुकी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 30 मई तक मैट्रिक से लेकर इंटर के परिणाम जारी किए जाएंगे।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष जेएसी बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
इस साल, कक्षा 8वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.39% रहा। 5,18,023 नामांकित छात्रों में से 4,99,972 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 18,051 अनुपस्थित रहे। कुल 4,71,937 छात्र परीक्षा में सफल हुए। वहीं, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.16% था।
जेएसी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड उन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स भी प्रदान करता है, जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है। अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है तो उसे 5% तक ग्रेस अंक दिए जाते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो विषयों में फेल हो जाता है तो बोर्ड दोनों विषयों में 3% तक अंक देगा।