JAC Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, 94.39% बच्चे पास, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द
Saurabh Pandey | May 21, 2025 | 11:01 PM IST | 12 mins read
जेएसी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड उन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स भी प्रदान करता है, जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेएसी जल्द ही झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगी। जेएसी बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है, जिसमें इस वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ टॉपर्स की सूची और अन्य चीजों की घोषणा की जाएगी।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक की सभी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, और जेएसी को भेजी जा चुकी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 30 मई तक मैट्रिक से लेकर इंटर के परिणाम जारी किए जाएंगे।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष जेएसी बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
jac 10th result 2025 : रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होम पेज पर JAC 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना JAC 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें।
इस साल, कक्षा 8वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.39% रहा। 5,18,023 नामांकित छात्रों में से 4,99,972 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 18,051 अनुपस्थित रहे। कुल 4,71,937 छात्र परीक्षा में सफल हुए। वहीं, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.16% था।
jac 12 result: ग्रेस अंक किसे मिलेगा?
जेएसी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड उन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स भी प्रदान करता है, जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है। अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है तो उसे 5% तक ग्रेस अंक दिए जाते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो विषयों में फेल हो जाता है तो बोर्ड दोनों विषयों में 3% तक अंक देगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी