JEE Main 2025 Live: जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की जल्द @jeemain.nta.nic.in; बीआर्क-बीप्लान रिजल्ट, कटऑफ

Abhay Pratap Singh | February 18, 2025 | 11:00 PM IST | 5 mins read

जेईई मेन 2025 पेपर 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन बीआर्क, बीप्लान रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद पेपर 2 में उपस्थित हुए उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा एजेंसी एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 1 परिणाम के साथ ही जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की भी जारी करेगी। जेईई मेन 2025 पेपर 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी को किया गया था।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन परीक्षा प्रत्येक वर्ष दो सत्रों में आयोजित की जाती है। जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक लाने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। जेईई एडवांस में न्यूनतम कटऑफ हासिल करने वाले कैंडिडेट आईआईटी में प्रवेश ले सकते हैं।

Also read JEE Main 2025: मध्य प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? एनआईआरएफ रैंक, एलिजिबिलिटी और फीस जानें

उम्मीदवारों को जेईई मेन पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का भी समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए जेईई मेन 2025 पेपर 2 अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक 289 भारतीय शहरों और 15 विदेशी स्थानों पर आयोजित की गई।

एनटीए के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 के लिए उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू है।

JEE Mains Result 2025 Session 1: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नवीनतम समाचार अनुभाग पर विजिट करें।
  • जेईई मेन सत्र 1 परिणाम (पेपर 2) लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • जेईई मेन पेपर 2 परिणाम प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]