JEE Main 2026 April 2 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 2 शिफ्ट 1 कठिनाई स्तर आसान से मध्यम; गणित चुनौतीपूर्ण

Santosh Kumar | April 2, 2026 | 01:15 PM IST | 2 mins read

करियर्स360 के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के अनुसार, 2 अप्रैल की सुबह की पाली में हुई जेईई परीक्षा, कुल मिलाकर, आसान से मध्यम कठिनाई स्तर की रही।

जेईई मेन 2026 सेशन 2 अप्रैल 2 परीक्षा की पहली शिफ्ट का कुल कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: जेईई मेन 2026 सेशन 2 अप्रैल 2 परीक्षा की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। परीक्षा में कुल 90 सवाल पूछे गए, जिनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स से 30-30 सवाल शामिल थे। छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार, इस शिफ्ट का कुल कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। अधिकतर छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया। छात्रों ने फिजिक्स वाले हिस्से को सबसे आसान माना। वहीं, गणित को चुनौतीपूर्ण को बताया।

करियर्स360 के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के अनुसार, 2 अप्रैल की सुबह की पाली में हुई जेईई परीक्षा, कुल मिलाकर, आसान से मध्यम कठिनाई स्तर की रही। सुबह की पाली का जेईई मेन का पेपर, जनवरी सत्र की तुलना में अधिक आसान रहा।

केमिस्ट्री और फिजिक्स आसान और संतुलित रहा, लेकिन मैथ, केमिस्ट्री और फिजिक्स—दोनों से अधिक कठिन रहा। विषयों के अनुसार कठिनाई के स्तर को इस प्रकार क्रमबद्ध किया जा सकता है: गणित > भौतिक विज्ञान > रसायन विज्ञान।

Also read JEE Main 2026 April 2 Exam Live: जेईई मेन अप्रैल 2 शिफ्ट 1 आंसर की, क्वेश्चन पेपर, एनालिसिस जानें

JEE Main 2026 Paper 1 Analysis: जेईई मेन फिजिक्स पेपर का विश्लेषण

जेईई मेन अप्रैल 2 शिफ्ट 1 का फिजिक्स का पेपर आसान रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-

  • रे ऑप्टिक्स – 2 प्रश्न
  • मॉडर्न फिजिक्स – 1 प्रश्न
  • इलेक्ट्रोस्टैटिक्स – 3 प्रश्न
  • यंग्स मॉड्यूलस – 1 प्रश्न
  • काइनेमैटिक्स – 2 प्रश्न
  • रोटेशनल मोशन – 1 प्रश्न
  • थर्मोडायनामिक्स – 1 प्रश्न

JEE Main 2026 Shift 1 Analysis: जेईई मेन केमिस्ट्री पेपर का विश्लेषण

जेईई मेन अप्रैल 2 शिफ्ट 1 का केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-

कोऑर्डिनेशन कंपाउंड – 3 प्रश्न
केमिकल बॉन्डिंग – 3 प्रश्न
सॉल्ट एनालिसिस – 2 प्रश्न
बायोमोलेक्यूल – 1 प्रश्न

JEE Main 2026 Paper Analysis: जेईई मेन मैथ पेपर का विश्लेषण

जेईई मेन अप्रैल 2 शिफ्ट 1 का मैथ का पेपर कठिन रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-

  • वेक्टर एल्जेब्रा और 3D ज्योमेट्री – 2 प्रश्न
  • ट्रिग्नोमेट्री – 1 प्रश्न
  • स्ट्रेट लाइन्स – 1 प्रश्न
  • प्रोबेबिलिटी – 1 प्रश्न
  • स्टैटिस्टिक्स – 2 प्रश्न
  • मैट्रिस – 1 प्रश्न
  • सीक्वेंस एंड सीरीज – 1 प्रश्न
  • क्वाड्रेटिक इक्वेशंस – 1 प्रश्न
  • इंटीग्रल कैल्कुलस – 1 प्रश्न
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]