JEE Main 2026 April 4 Exam Live: जेईई मेन अप्रैल 4 शिफ्ट 1, 2 पेपर एनालिसिस जारी, क्वेश्चन पेपर, आंसर की

Saurabh Pandey | April 4, 2026 | 10:54 PM IST | 7 mins read

जेईई सत्र 2 की परीक्षाएं उन उम्मीदवारों को एक और मौका देती हैं जो या तो जनवरी में परीक्षा देने से चूक गए थे या अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, ताकि वे अपने जेईई मेन 2026 के स्कोर में सुधार कर सकें।

जेईई सत्र 2 की परीक्षाएं उन उम्मीदवारों को एक और मौका देती हैं जो या तो जनवरी में परीक्षा देने से चूक गए थे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज, 4 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 सत्र 2 के दूसरे दिन का पहला सत्र संपन्न हो चुका है। पहले सत्र में परीक्षा का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम रहा। जेईई मेन परीक्षा प्रतिदिन दो चरणों में आयोजित की जा रही है- पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होता है।

जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा में लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार भारत के 304 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा देंगे। एनटीए बीटेक और बीई पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को आयोजित करेगी, जबकि बीएर्क और बीप्लानिंग पेपर 2 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र नहीं होगा, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों के पास जेईई प्रवेश पत्र की प्रिटेंड प्रति होनी चाहिए। मोबाइल डिवाइस पर मौजूद चित्र या डिजिटल प्रतियां मान्य नहीं होंगी। प्रवेश पत्र के अतिरिक्त, उम्मीदवारों के लिए मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

जेईई सत्र 2 की परीक्षाएं उन उम्मीदवारों को एक और मौका देती हैं जो या तो जनवरी में परीक्षा देने से चूक गए थे या अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, ताकि वे अपने जेईई मेन 2026 के स्कोर में सुधार कर सकें।

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन पेपर 2 कब होगा?

जेईई मेन पेपर 2, जो बीआर्क और बीप्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए है, परीक्षा के अंतिम दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

Also read JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 5, 6, 7 और 8 अप्रैल की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें

jee mains 2026 session 2: ड्रेस कोड

जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के दौरान अंगूठियां, कंगन, झुमके, हार और चूड़ियां सहित आभूषण या धातु के सामान पहनने की अनुमति नहीं है। मोटे तले वाले जूते भी पहनने की अनुमति नहीं है।

कार्फ़ और शॉल पहनकर कार्यक्रम स्थल पर न आएं। पहनावा सादा और आरामदायक होना चाहिए। हालांकि रंगों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन बड़े प्रिंट, जड़े हुए आभूषण या असामान्य कपड़े वाले परिधान प्रवेश द्वार पर जांचे जा सकते हैं।

ठंडे क्षेत्रों में स्थित केंद्रों के उम्मीदवार हल्की जैकेट या स्वेटर पहन सकते हैं, लेकिन प्रवेश द्वार पर इसकी भी जांच की जा सकती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]