Saurabh Pandey | April 4, 2026 | 01:25 PM IST | 2 mins read
एनटीए बीटेक और बीई के पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को आयोजित करेगी, जबकि बीआर्क और बीप्लानिंग के पेपर 2 की परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 के दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा आज, 4 अप्रैल को संपन्न करा ली है। पहली पाली की परीक्षा का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम रहा है। यह पेपर 2 अप्रैल की दूसरी शिफ्ट के समान था और जनवरी की शिफ्टों की तुलना में थोड़ा आसान था।
वहीं विषय-वार विश्लेषण की बात करें तो गणित सबसे कठिन विषय रहा, उसके बाद फिजिक्स का स्थान रहा, जबकि केमिस्ट्री सबसे आसान रही।
केमिस्ट्री सेक्शन का ओवरऑल कठिनाई स्तर आसान था। कमिस्ट्री सेक्शन फिजिक्स और गणित की तुलना में अपेक्षाकृत आसान था। 4 अप्रैल की सुबह की शिफ्ट का केमिस्ट्री सेक्शन 2 अप्रैल की सुबह और शाम की शिफ्ट की तुलना में आसान था। केमिस्ट्री का स्तर JEE Mains जनवरी 2026 सत्र के समान था। फिजिकल केमिस्ट्री का भार अधिक था। कुल मिलाकर, तीनों सेक्शंस का वेटेज फिजिकल केमिस्ट्री > अकार्बनिक केमिस्ट्री > कार्बनिक केमिस्ट्री के क्रम में था।
गणित सेक्शन का ओवरऑल कठिनाई स्तर कठिन था। फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शंस की तुलना में गणित सेक्शन अपेक्षाकृत कठिन था। इस सत्र का गणित सेक्शन 2 अप्रैल, 2026 को हुए जेईई मेन के शाम के सत्र की तुलना में आसान था। यह JEE Main 2025 के जनवरी सत्र की तुलना में भी आसान था।
कुल मिलाकर, गणित सेक्शन अन्य सेक्शंस की तुलना में अधिक लंबा और समय लेने वाला था। इस सत्र के कई प्रश्नों ने छात्रों की JEE की मूल अवधारणाओं की समझ का परीक्षा किया।
छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार, इस शिफ्ट का कुल कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। अधिकतर छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया। छात्रों ने फिजिक्स वाले हिस्से को सबसे आसान माना। वहीं, गणित को चुनौतीपूर्ण को बताया।
Santosh Kumar