Trusted Source Image

JEE Mains 2026 April 6 LIVE: जेईई मेन सत्र 2 अप्रैल 6 शिफ्ट 1, 2 एनालिसिस जारी, क्वेश्चन पेपर, आंसर की जानें

Saurabh Pandey | April 6, 2026 | 10:55 PM IST | 5 mins read

आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड का उपयोग नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक सत्यापन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए गेट बंद होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले आवंटित केंद्र पर पहुंचना होगा।

जेईई मेन 2026 परीक्षा आधिकारिक रूप से समाप्त होने से पहले उम्मीदवार परीक्षा कक्ष नहीं छोड़ सकते हैं। (इमेज-करिअर्स360)
जेईई मेन 2026 परीक्षा आधिकारिक रूप से समाप्त होने से पहले उम्मीदवार परीक्षा कक्ष नहीं छोड़ सकते हैं। (इमेज-करिअर्स360)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 6 अप्रैल को जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के चौथा दिन की दूसरी पाली संपन्न हो चुकी है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। अब उम्मीदवारों के लिए पेपर एनालिसिस जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सत्र 2 के चौथे दिन का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपना लॉगिन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लाना अनिवार्य है, जिसमें स्व-घोषणा सेक्शन पूरी तरह से भरा होना चाहिए।

जेईई मेन 2026 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को अपना एडमिट कार्ड, दो लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीरें और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है। आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड का उपयोग नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक सत्यापन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए गेट बंद होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले आवंटित केंद्र पर पहुंचना होगा।

jee mains exam 2026:परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन परीक्षा के बी.ई./बी.टेक प्रश्नपत्र में कुल 75 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में 25-25 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक विषय में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न और 5 संख्यात्मक मान वाले प्रश्न शामिल हैं।

Also read JEE Main 2026 April 5 Shift 2 Analysis: पेपर कुल मिलाकर आसान से मध्यम स्तर का रहा, विषयवार कठिनाई जानें

jee mains result date 2026: रिजल्ट डेट

एनटीए देश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए JEE Mains 2026 सत्र 2 के परिणाम 20 अप्रैल को घोषित करेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications