Abhay Pratap Singh | February 11, 2025 | 11:01 PM IST | 9 mins read
जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आखिरकार सत्र 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 रिजल्ट लिंक अब एक्टिव कर दिया है। जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 पहले ही 10 फरवरी को जारी हो चुकी है।
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच देश और विदेश के 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
उम्मीदवार अपना अपेक्षित रैंक और कॉलेज जानें - रैंक प्रेडिक्टर | कॉलेज प्रिडिक्टर
सेशन 1 परीक्षा बीई, बीटेक (पेपर 1) के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 30 जनवरी को हुई। जेईई मेन 2025 रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ 2025 भी जारी किया गया है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-