Saurabh Pandey | April 7, 2026 | 10:36 AM IST | 2 mins read
एनआईटी हमीरपुर का जेईई मेन 2026 कटऑफ वर्ष 2025 की तरह ही प्रतिस्पर्धी रहने की संभावना है, जिसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसी शाखाओं के लिए अंतिम रैंक कम रहेगी।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2026 के अप्रैल सत्र की परीक्षाएं 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित की जी रही हैं। जेईई मेन परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवार देश के सर्वोच्च इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होते हैं। एनआईटी हमीरपुर में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? फीस स्ट्रक्चर क्या है? आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया...
एनआईटी हमीरपुर में प्रवेश जेईई मेन परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर होता है। जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए JoSAA पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को उनके पसंदीदा पाठ्यक्रम और प्राप्त रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
फीस स्ट्रक्चर | राशि |
सिक्योरिटी डिपॉजिट | 5,000 रुपये |
एक बार का शुल्क | 8,000 रुपये |
शिक्षण शुल्क (प्रति सेमेस्टर) | 62,500 रुपये |
अन्य शुल्क (प्रति सेमेस्टर) | 14,600 रुपये |
कुल योग | 90,100 रुपये |
पाठ्यक्रम | अपेक्षित ओपनिंग रैंक | अपेक्षित क्लोजिंग रैंक |
बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 10,500 | 12,800 |
इंटीग्रेटेड बी.टेक + एम.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 13,200 | 14,800 |
बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 22,500 | 26,500 |
बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 16,700 | 18,900 |
इंटीग्रेटेड बी.टेक + एम.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 18,800 | 20,800 |
बी.टेक इंजीनियरिंग फिजिक्स | 30,500 | 36,800 |
बी.टेक मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग | 40,500 | 47,800 |
बी.टेक मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग | 14,000 | 16,900 |
बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 30,800 | 35,800 |
बी.टेक केमिकल इंजीनियरिंग | 35,500 | 40,500 |
बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग | 41,000 | 46,500 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की, जो इस वर्ष आयोजक संस्थान है, ने आज से ऑनलाइन डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Santosh Kumar