JEE Mains 2026: एनआईटी हमीरपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? फीस स्ट्रक्चर, संभावित कटऑफ जानें
Saurabh Pandey | April 7, 2026 | 10:36 AM IST | 2 mins read
एनआईटी हमीरपुर का जेईई मेन 2026 कटऑफ वर्ष 2025 की तरह ही प्रतिस्पर्धी रहने की संभावना है, जिसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसी शाखाओं के लिए अंतिम रैंक कम रहेगी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2026 के अप्रैल सत्र की परीक्षाएं 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित की जी रही हैं। जेईई मेन परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवार देश के सर्वोच्च इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होते हैं। एनआईटी हमीरपुर में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? फीस स्ट्रक्चर क्या है? आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया...
एनआईटी हमीरपुर में प्रवेश जेईई मेन परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर होता है। जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए JoSAA पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को उनके पसंदीदा पाठ्यक्रम और प्राप्त रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
JEE Main 2026: सीटों का आरक्षण
- होम स्टेट कोटा - उस राज्य के छात्रों के लिए 50% सीटें आरक्षित होती हैं जहां वह एनआईटी स्थित है। (जैसे: अगर आप हमीरपुर से हैं, तो एनआईटी हमीरपुर में आपको इस कोटे का लाभ मिलेगा)।
- अन्य राज्य कोटा - शेष 50% सीटें अन्य राज्यों के छात्रों के लिए होती हैं, जिनका चयन अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर होता है।
NIT Hamirpur Fees Structure: फीस स्ट्रक्चर
|
फीस स्ट्रक्चर
|
राशि
|
|
सिक्योरिटी डिपॉजिट
|
5,000 रुपये
|
|
एक बार का शुल्क
|
8,000
रुपये
|
|
शिक्षण शुल्क (प्रति सेमेस्टर)
|
62,500
रुपये
|
|
अन्य शुल्क (प्रति सेमेस्टर)
|
14,600
रुपये
|
|
कुल योग
|
90,100
रुपये
|
NIT Hamirpur Expected JEE Main 2026 Cutoff: संभावित कटऑफ
|
पाठ्यक्रम
|
अपेक्षित ओपनिंग रैंक
|
अपेक्षित क्लोजिंग रैंक
|
|
बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
|
10,500
|
12,800
|
|
इंटीग्रेटेड बी.टेक + एम.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
|
13,200
|
14,800
|
|
बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
|
22,500
|
26,500
|
|
बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
|
16,700
|
18,900
|
|
इंटीग्रेटेड बी.टेक + एम.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
|
18,800
|
20,800
|
|
बी.टेक इंजीनियरिंग फिजिक्स
|
30,500
|
36,800
|
|
बी.टेक मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग
|
40,500
|
47,800
|
|
बी.टेक मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग
|
14,000
|
16,900
|
|
बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग
|
30,800
|
35,800
|
|
बी.टेक केमिकल इंजीनियरिंग
|
35,500
|
40,500
|
|
बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग
|
41,000
|
46,500
|
NIT Hamirpur Admission 2026: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में भौतिकी (Physics), गणित (Mathematics) और एक वैकल्पिक विषय (जैसे केमिस्ट्री) के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- अंकों का प्रतिशत - सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 12वीं में 75% अंक और एससी/एसटी के लिए 65% अंक होना आवश्यक है (या अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में होना चाहिए)।
Quick Watch
]अगली खबर
]JEE Advanced 2026 Registration: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फॉरेन नेशनल्स और ओसीआई/पीआईओ कैंडिडेट्स के लिए शुरू
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की, जो इस वर्ष आयोजक संस्थान है, ने आज से ऑनलाइन डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी