MHT CET 2026 Exam City Slip: एमएचटी सीईटी एग्जाम सिटी स्लिप cetcell.mahacet.org पर जारी, 11 अप्रैल से परीक्षा
Santosh Kumar | April 5, 2026 | 11:16 AM IST | 1 min read
एमएचटी सीईटी सिटी स्लिप देखने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के लिए आवश्यक विवरण की जरूरत होगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। एमएचटी सीईटी सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अब अपने आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का विवरण देख सकते हैं। इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।
सिटी स्लिप देखने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के लिए आवश्यक विवरण की जरूरत होगी। सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, अलॉट किया गया शहर और अन्य डिटेल्स हैं।
MHT CET 2026 Admit Card: पीसीएम, पीसीबी एग्जाम डेट
एमएचटी सीईटी परीक्षा 11 अप्रैल से शुरू होने वाली है। पीसीएम ग्रुप के लिए सेशन-1 की परीक्षा 11 से 19 अप्रैल तक होगी, जबकि पीसीबी ग्रुप के लिए परीक्षा 21 से 26 अप्रैल तक होगी। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
एमएचटी सीईटी परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एमएचटी सीईटी 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे।
MHT CET 2026 Exam City Slip: सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमएचटी सीईटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'CETs' सेक्शन में 2026-2027 पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- एमएचटी सीईटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर या किसी भी अन्य अनाधिकृत वस्तु को साथ ले जाना सख्त वर्जित है।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी