Trusted Source Image

MP Board Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पासिंग मार्क्स, लिंक

Santosh Kumar | April 7, 2026 | 10:07 AM IST | 12 mins read

एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2026 इन वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जारी होगा।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MP Board Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के नतीजों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की गई, और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। एमपी बोर्ड 2025 रिजल्ट 6 मई को जारी किए गए थे।

इस साल, 9 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी, जबकि लगभग 7 लाख छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी। एमपी बोर्ड के लिए पास होने का मापदंड 33 प्रतिशत है। हर विषय में कम-से-कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

MPBSE MP Board Result 2026: 10वीं 12वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों—mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण डालकर मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

रिजल्ट घोषित होने के बाद, प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगी, जबकि मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से मिलेगी। यदि छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।

Also readMP Board 9th, 11th Result 2026 (Out) LIVE: एमपी बोर्ड 9वीं-11वीं का रिजल्ट जारी; चेक @vimarsh.mp.gov.in

MP Board Result Date 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद?

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया परिणामों की घोषणा के बाद शुरू होगी। परिणामों की घोषणा के समय वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए, छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker और SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता के नाम, स्कूल का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड और छात्र के पास या फेल होने की स्थिति शामिल है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications