Trusted Source Image

MP Board 9th, 11th Result 2026 (Out) LIVE: एमपी बोर्ड 9वीं-11वीं का रिजल्ट जारी; चेक @vimarsh.mp.gov.in

Santosh Kumar | March 26, 2026 | 10:57 PM IST | 8 mins read

मध्य प्रदेश में लगभग 10 लाख छात्रों ने कक्षा 9वीं की परीक्षा दी, जबकि करीब 7 लाख विद्यार्थी 11वीं की परीक्षा में शामिल हुए।

एमपीबीएसई जल्द ही 2026 के लिए कक्षा 9 और 11 के परिणाम जारी करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपीबीएसई जल्द ही 2026 के लिए कक्षा 9 और 11 के परिणाम जारी करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

MP Board Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपीबीएसई कक्षा 9 और 11 रिजल्ट विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र अपने संबंधित विद्यालय में जाकर अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

MP Board 9th, 11th Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 9, 11 पासिंग मार्क्स

इस वर्ष, कक्षा 9 और 11 की परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल हुए। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

हालांकि, यदि कोई छात्र किसी विषय में इससे कम अंक प्राप्त करता है, तो उसके पास पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री परीक्षा) में बैठने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। हालाँकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है।

Also readRBSE Class 10 Result 2026 LIVE: आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज आने की उम्मीद, घोषणा जल्द, परिणाम लिंक जानें

MPBSE Class 9th, 11th Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in या educationportal.mp.gov.in पर जाएं।
  • एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 रिजल्ट लिंक ओपन करें।
  • आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अपने अंक जांचें और एमपीबीएसई परिणाम डाउनलोड करें।

एमपी बोर्ड रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। सफल छात्रों को कक्षा 10 या 12 में प्रमोट किया जाएगा, जबकि जिन छात्रों के अंक कम आए हैं, उन्हें सुधार परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]