NEET-PG 2025: एनबीईएमएस ने नीट पीजी के फेक नोटिस, एसएमएस के संबंध में जारी किया नोटिस
Saurabh Pandey | July 10, 2025 | 12:02 PM IST | 1 min read
एनबीईएमएस द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के संबंध में एनबीईएमएस उम्मीदवारों को कोई ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता है।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी के संबंध में एनबीईएमएस के नाम पर फेक नोटिस, ईमेल, एसएमएस, सोशल मीडिया सामग्री के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। एनबीईएमएस आधिकारिक वेबसाइटें https://natboard.edu.in और https://nbe.edu.in हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एनबीईएमएस द्वारा आयोजित परीक्षाओं के बारे में किसी भी जानकारी के लिए केवल इन वेबसाइट लिंक्स का ही उपयोग करें।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि व्हाट्सएप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029VbAseBd7T8bTcZS9mg20 के अलावा, किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर NBEMS का कोई अन्य आधिकारिक हैंडल/चैनल नहीं है।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बेईमान एजेंट/दलाल फिशिंग के लिए NBEMS के नाम पर नकली नोटिस, ईमेल, एसएमएस या सोशल मीडिया पर सामग्री का उपयोग करके उम्मीदवारों से झूठे और फर्जी दावे कर सकते हैं।
एनबीईएमएस ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता
एनबीईएमएस द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के संबंध में एनबीईएमएस उम्मीदवारों को कोई ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता है। यदि एनबीईएमएस के नाम से कोई ईमेल/एसएमएस/सोशल मीडिया पर संदेश प्राप्त या प्रसारित होता है, तो कृपया एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी की पुष्टि करें।
फर्जी दावे करने वालों की शिकायत करें
यदि किसी अभ्यर्थी से कोई एजेंट/दलाल संपर्क करता है और किसी भी तरह का अनुचित लाभ देने का वादा करता है/ किसी भी नकली ईमेल/एसएमएस या टेलीफोन कॉल या जाली दस्तावेजों या व्यक्तिगत रूप से या सोशल मीडिया के माध्यम से एनबीईएमएस परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा करता है, तो इसकी सूचना एनबीईएमएस को ईमेल आईडी: reportumc@natboard.edu.in पर और आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को दी जा सकती है।
Quick Watch
]अगली खबर
]NEET PG 2025 Exam City: एनबीई ने जारी की नीट पीजी के लिए 233 परीक्षा शहरों की लिस्ट, विकल्प विंडो कल से रीओपन
पहले यह संख्या 179 थी, जिसे उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बढ़ा कर अपडेट कर दिया गया है। नीट पीजी 2025 परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही है - यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी