NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच्चाई?
Santosh Kumar | October 11, 2024 | 04:06 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग के वायरल शेड्यूल में सभी राउंड की इवेंट डेट्स की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, उम्मीदवार अभी भी नीट पीजी काउंसलिंग के आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो रहा है, जिससे उम्मीदवार असमंजस में हैं कि यह शेड्यूल असली है या फर्जी?
जानकारी के मुताबिक, यह शेड्यूल नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के वॉट्सऐप पर शेयर किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को लग रहा है कि या तो यह शेड्यूल फर्जी है या फिर लीक हो गया है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
नीट पीजी काउंसलिंग के वायरल शेड्यूल में सभी राउंड की तिथियां दी गई हैं। इसके अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल की पुष्टि होने तक प्रतीक्षा करें।
NEET PG Counselling 2024: राउंड 1 के लिए पंजीकरण जारी
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से जारी है। उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल mcc.nic.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा, जहां वे वरीयता क्रम में अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन करेंगे।
Also read NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग अटकी; NBE कठघरे में, 4 वजहों से होगी छात्रों को दिक्कत
NEET PG 2024 Counselling: 25 अक्टूबर को सुनवाई संभव
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट 25 अक्टूबर को नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद पर सुनवाई कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कोर्ट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
नीट पीजी 2024 याचिका में अभ्यर्थियों ने परीक्षा पैटर्न में अंतिम समय में किए गए बदलाव और नतीजों में पारदर्शिता की कमी पर चिंता जताई है। नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी और इसके नतीजे 23 अगस्त को जारी किए गए थे।
नीट पीजी 2024 के नतीजे कई वजहों से विवादों में हैं। ऐसे में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अभी तक काउंसलिंग शेड्यूल जारी नहीं किया है। काउंसलिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर हो सकता है।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी