Trusted Source Image

NEET UG 2025 Live: एनटीए नीट यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी @neet.nta.nic.in; हॉल टिकट डेट, लेटेस्ट अपडेट

Abhay Pratap Singh | April 23, 2025 | 10:46 PM IST | 6 mins read

नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
नीट यूजी 2025 एंट्रेंस एग्जाम 4 मई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
नीट यूजी 2025 एंट्रेंस एग्जाम 4 मई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातक (नीट यूजी) 2025 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट यूजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2025 में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर और परीक्षा तिथि सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।

नीट यूजी सिटी स्लिप 2025 और नीट यूजी एडमिट कार्ड दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं। नीट यूजी 2025 हाल टिकट एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।

Also readNEET UG Admit Card 2025:नीट यूजी एडमिट कार्ड लिंक neet.nta.nic.in पर 1 मई को होगा उपलब्ध, डाउनलोड चरण जानें

नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध मूल पहचान पत्र भी लाना होगा। उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड में बताए गए दिशानिर्देश और नीट यूजी ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

उम्मीदवार सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

NEET City Intimation Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • डाउनलोड नीट यूजी सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट नीट 2025 क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • नीट यूजी सूचना पर्ची डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications
Mock Test