NEET UG 2025: एनटीए ने नीट यूजी से संबंधित संदिग्ध दावों की सूचना देने के लिए एक मंच की घोषणा की
Santosh Kumar | April 27, 2025 | 11:33 AM IST | 2 mins read
पिछले साल की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक सहित कई कथित अनियमितताओं के बाद एहतियाती उपाय के तौर पर इस प्लेटफॉर्म की घोषणा की गई है।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से जुड़े संदिग्ध दावों की शिकायत करने के लिए एक विशेष प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना और अनैतिक गतिविधियों को रोकना है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे झूठे दावे करने वाले जालसाजों के झांसे में न आएं।
NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
पिछले साल की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक सहित कई कथित अनियमितताओं के बाद एहतियाती उपाय के तौर पर इस प्लेटफॉर्म की घोषणा की गई है। एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2025: संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें
परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर एनटीए महानिदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने कहा कि अगर उम्मीदवारों को कुछ भी संदिग्ध दिखाई देता है तो वे इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। तीन तरह की चीजों को संदिग्ध माना जाएगा:
- कोई भी वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट जो नीट प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करता हो।
- कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराने का वादा करता हो।
- कोई भी व्यक्ति जो एनटीए या सरकारी अधिकारी होने का दिखावा करता हो।
महानिदेशक ने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करना महत्वपूर्ण है। "रिपोर्टिंग फ़ॉर्म सरल है और उपयोगकर्ता इसे भरकर बता सकते हैं कि उन्होंने क्या देखा, यह कहां और कब हुआ और सहायक फाइलें अपलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड जल्द
यदि आपको नीट परीक्षा से संबंधित उपरोक्त किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है या संदेह होता है, तो कृपया तुरंत एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या neet.nta.ac.in पर इसकी सूचना दें।
एनटीए की यह पहल सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अनुरूप है जिसका उद्देश्य परीक्षाओं में अनुचित प्रथाओं को खत्म करना और उम्मीदवारों के भविष्य की रक्षा करना है।
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह संभवतः 1 मई को जारी किया जाएगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]NEET UG 2025 City Intimation Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, 4 मई को होगा एग्जाम
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे देख सकते हैं
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी