Trusted Source Image

NEET UG 2026 Registration Live: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट, फीस, परीक्षा तिथि, आवश्यक दस्तावेज जानें

Abhay Pratap Singh | February 13, 2026 | 07:22 PM IST | 13 mins read

नीट यूजी आवेदन पत्र 2026 में उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा। नीट करेक्शन विंडो 10 मार्च को सक्रिय होगी।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
NEET Form Date 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
NEET Form Date 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 8 फरवरी से शुरू है और 8 मार्च, 2026 को समाप्त हो जाएगी।

एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण या 2026 में 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी के साथ-साथ इंग्लिश विषय के साथ इंटरमीडिएट की पढ़ाई की हो।

NEET 2026 Registration Date: आयु और शुल्क

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए। नीट यूजी आवेदन शुल्क 2026 के रूप में सामान्य वर्ग को 1700 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस व ओबीसी-एनसीएल को 1600 रुपये, एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये तथा भारत से बाहर के केंद्रों का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को 9500 रुपये शुल्क देना होगा।

Also readMCC NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 का रिवाइज्ड प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

NEET Form Date 2026: करेक्शन विंडो और परीक्षा कार्यक्रम

नीट यूजी 2026 करेक्शन विंडो लिंक 10 मार्च से 12 मार्च तक सक्रिय किया जाएगा, इस दौरान आवेदक अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को कराई जाएगी। नीट यूजी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में कराई जाएगी।

NEET UG 2026 New Application Rules: नई विशेषताएं

छात्रों को पहचान सत्यापन के लिए आधार आधारित Ekyc की आवश्यकता है। आवेदन जमा करने के दौरान एक लाइव फोटो खींची जानी चाहिए, जिसकी तुलना आधार कार्ड की फोटो से की जाएगी। यदि वर्तमान फोटो आधार कार्ड फोटो से मेल नहीं खाती है तो छात्रों को एक वैध सहायक प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

NEET UG Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications
Mock Test