Santosh Kumar | May 31, 2025 | 07:03 PM IST | 11 mins read
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क निर्धारित किया गया है।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
NEET UG Answer Key 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 4 मई 2025 को नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित की, जिसमें करीब 20.8 लाख छात्र शामिल हुए। अब सभी उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की, रिजल्ट और कटऑफ से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी आंसर की 2025 जारी करेगी। उम्मीदवारों को इस लेख में नीट यूजी 2025 आंसर की से संबंधित हर लेटेस्ट अपडेट मिलेगा।
NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र कोड (जैसे 45, 46, 47, 48) के अनुसार नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क निर्धारित किया गया है। सूचना बुलेटिन के अनुसार नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून को घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा छात्र अपनी समस्या ईमेल पते neet@nta.ac.in पर भी भेज सकते हैं। मेल करते समय विषय में समस्या का संक्षिप्त विवरण दें और मेल में अपना नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर लिखें।