Trusted Source Image

NEET UG 2025 Counselling Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण 21 जुलाई से; जानें शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया

Santosh Kumar | July 19, 2025 | 07:02 PM IST | 19 mins read

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14 जून को नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित किए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14 जून को नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित किए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

MCC NEET UG 2025 Counselling Live: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से राउंड 1 के लिए नीट यूजी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी। एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि 28 जुलाई है, जबकि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 31 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को 1 से 6 अगस्त 2025 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।

काउंसलिंग प्रक्रिया एमसीसी द्वारा 15% एआईक्यू सीटों, डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एम्स, जिपमर , ईएसआईसी और एएफएमसी के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण 85% राज्य कोटे की सीटों के लिए जिम्मेदार होंगे।

NEET UG 2025 Counselling: राउंड 1 नीट यूजी सीट मैट्रिक्स डेट

नीट 2025 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर नीट रोल नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम और अन्य विवरण के साथ पंजीकरण करना होगा, साथ ही पंजीकरण शुल्क सुरक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

नीट 2025 काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स, प्रत्येक राउंड की चॉइस फिलिंग शुरू होने से पहले एमसीसी द्वारा जारी किया जाएगा। नीट यूजी राउंड 1 के लिए सीट मैट्रिक्स 18 से 19 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

Also readMCC NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी; राउंड 1 रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई से, जानें टाइमटेबल

NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग आवेदन प्रक्रिया

लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'UG Medical' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां स्क्रीन पर पूछे गए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14 जून को नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित किए। परीक्षा में कुल 22,09,318 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 12,36,531 उम्मीदवारों को मेडिकल सत्र 2025-26 के लिए योग्य घोषित किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications