NEET UG 2025 Counselling Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण 21 जुलाई से; जानें शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 19, 2025 | 07:02 PM IST | 19 mins read
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try NowMCC NEET UG 2025 Counselling Live: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से राउंड 1 के लिए नीट यूजी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी। एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि 28 जुलाई है, जबकि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 31 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
इसके बाद उम्मीदवारों को 1 से 6 अगस्त 2025 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।
काउंसलिंग प्रक्रिया एमसीसी द्वारा 15% एआईक्यू सीटों, डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एम्स, जिपमर , ईएसआईसी और एएफएमसी के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण 85% राज्य कोटे की सीटों के लिए जिम्मेदार होंगे।
NEET UG 2025 Counselling: राउंड 1 नीट यूजी सीट मैट्रिक्स डेट
नीट 2025 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर नीट रोल नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम और अन्य विवरण के साथ पंजीकरण करना होगा, साथ ही पंजीकरण शुल्क सुरक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
नीट 2025 काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स, प्रत्येक राउंड की चॉइस फिलिंग शुरू होने से पहले एमसीसी द्वारा जारी किया जाएगा। नीट यूजी राउंड 1 के लिए सीट मैट्रिक्स 18 से 19 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग आवेदन प्रक्रिया
लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'UG Medical' सेक्शन पर क्लिक करें।
- नीट यूजी काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्क्रीन पर पूछे गए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14 जून को नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित किए। परीक्षा में कुल 22,09,318 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 12,36,531 उम्मीदवारों को मेडिकल सत्र 2025-26 के लिए योग्य घोषित किया गया है।
Quick Watch
]अगली खबर
]NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
नीट यूजी 2025 परीक्षा के माध्यम से भारत में लगभग 55688 सरकारी एमबीबीएस सीटें भरी जाएंगी। पिछले एक साल में, नए मेडिकल कॉलेज खुलने के साथ ही नई एमबीबीएस सीटें भी बढ़ी हैं।
Santosh Kumar | 19 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी