NID B.Des Prelims Result 2026: एनआईडी डीएटी बीडिज. प्रीलिम्स रिजल्ट admissions.nid.edu पर जारी
Saurabh Pandey | April 2, 2026 | 12:16 PM IST | 1 min read
एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स 2026 के परिणाम में कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इनमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, साथ ही परीक्षा में प्राप्त कुल अंक शामिल होते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने बीडिज. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर अपने ईमेल पते और जन्मतिथि के लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट में कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इनमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, साथ ही परीक्षा में प्राप्त सेक्शनवाइज अंक, कुल अंक और प्राप्त रैंक शामिल होती है।
एनआईडी बी.डिज. रिजल्ट्स की री-चेकिंग के लिए आवेदन करने की विंडो 2 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे से 4 अप्रैल, 2026 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। चयनित आवेदक एनआईडी बी.डिज मेन्स परीक्षा के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों का चयन उपलब्ध सीटों के 1.5 गुना अनुपात में किया जाएगा।
एनआईडी बी.डिज. चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में एक स्टूडियो टेस्ट और एक पर्सनल इंटैरेक्शन सत्र शामिल है, जो आमने-सामने आयोजित किया जाएगा। एनआईडी 2026 प्रवेश दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतिम चयन पूरी तरह से मेन्स परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
NID B.Des Prelims Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, एनआईडी बीडिज. प्रीलिम्स परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल -ईमेल पता और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एनआईडी बीडिज. प्रीलिम्स परिणाम 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एनआईडी बीडिज. प्रीलिम्स परिणाम 2026 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
NID B.Des Prelims Result 2026: रिजल्ट की पुनः जांच प्रक्रिया
एनआईडी बीडिज. डीएटी रिजल्ट की पुनः जांच प्रक्रिया में यह चेक किया जाता है कि क्या सभी उत्तर अंकित किए गए हैं? क्या उत्तर पुस्तिका के भाग II में प्रत्येक प्रश्न के अंकों के योग में कोई त्रुटि हुई है, और क्या उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर अंकों को सही ढंग से अंकित किया गया है?
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी