JEE Main 2026 Exam Advisory: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम एडवाइजरी जारी, आधार वेरिफिकेशन, स्क्राइब डिटेल्स

Saurabh Pandey | April 1, 2026 | 03:16 PM IST | 3 mins read

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा कल 2 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर के 15 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जानी है।

एनटीए की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी उम्मीदवार को अनुचित साधनों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा के दिन उनका आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनलॉक हो ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके।

परीक्षा केंद्र के गेट पर बायोमेट्रिक उपस्थिति और तलाशी के अलावा, यदि कोई उम्मीदवार बायो-ब्रेक/शौचालय जाता है, तो उसे अनिवार्य रूप से दोबारा तलाशी और बायोमेट्रिक्स से गुजरना होगा।

जिन उम्मीदवारों की वास्तविक तस्वीरें आवेदन पत्र भरते समय उनके आधार कार्ड में उपलब्ध तस्वीरों से मेल नहीं खातीं, या जिन्होंने किसी अन्य पहचान प्रमाण का उपयोग करके पंजीकरण किया है, उन्हें मूल रूप में आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को आधार कार्ड का उपयोग करके पंजीकरण करने का विकल्प दिया गया था। जिन व्यक्तियों ने आधार कार्ड से पंजीकरण नहीं कराया या आधार कार्ड के अलावा किसी अन्य प्रमाणीकरण विधि का चयन किया, उन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक्स दर्ज कराने के लिए जल्दी पहुंचना होगा।

JEE Main 2026 Session 2: समय पर पहुंचना अनिवार्य

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना चाहिए। यदि परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद पहुंचते हैं, तो आपको परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

JEE Main 2026 Session 2: स्क्राइब विवरण

एनटीए की तरफ से कहा गया है कि यदि किसी उम्मीदवार को शारीरिक अक्षमता है और उसकी ओर से परीक्षा लिखने के लिए लेखक की आवश्यकता है, तो लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के सीएमओ/सिविल सर्जन/चिकित्सा अधीक्षक द्वारा निर्धारित प्रारूप में प्रमाणित होनी चाहिए।

लेखक की सुविधा केवल दिव्यांग उम्मीदवारों को तभी प्रदान की जाएगी जब उम्मीदवार ने जेईई मेन 2026 के ऑनलाइन आवेदन पत्र में इसका विकल्प चुना हो। लेखक की सुविधा का लाभ उठाने के योग्य दिव्यांग उम्मीदवार को परीक्षा के प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

JEE Main 2026 Session 2: एडमिट कार्ड डिटेल्स

एनटीए ने 2 और 4 अप्रैल को होने वाली जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2026 को निर्धारित हैं, उनके प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

  1. परीक्षा की तिथि
  2. परीक्षा की शिफ्ट और समय
  3. परीक्षा स्थल
  4. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
  5. परीक्षा केंद्र के बंद होने का समय
  6. परीक्षा केंद्र के स्थान और समय पर वहां पहुंचने के साधनों से परिचित होने के लिए आपको परीक्षा केंद्र पर पहले से जाना चाहिए।

डायबीटीज छात्रों के लिए एजवाइजरी

मधुमेह से पीड़ित छात्रों को परीक्षा कक्ष में चीनी की गोलियां/फल (जैसे केले/सेब/संतरे) और पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, उन्हें चॉकलेट/कैंडी/सैंडविच आदि जैसे पैक्ड खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Also read CBSE CTET Result 2026: सीटेट पेपर 1 और 2 के आंकड़े जारी, 5,97,061 उम्मीदवार क्वालीफाई, जानें पास प्रतिशत

JEE Main 2026 Session 2: परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग्स

परीक्षा की तिथि
पेपर
शिफ्ट
02 और 04 अप्रैल 2026
पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक)
पहली शिफ्ट ( सुबह 9 सुबह से 12 बजे तक) और दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक)
05, 06, 07 और 08 अप्रैल 2026
पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक), पेपर 2A (बी.आर्क), पेपर 2B (बी.प्लानिंग) और पेपर 2A व 2B (बी.आर्क व बी.प्लानिंग दोनों)
पहली शिफ्ट ( सुबह 9 से 12 बजे तक) और दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3 बजे से शाम 6/6:30 बजे तक)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]