Santosh Kumar | February 3, 2025 | 11:00 PM IST | 9 mins read
एनटीए ने अभी तक जेईई मेन आंसर की जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, जेईई मेन 2025 सेशन 1 आंसर की जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

JEE Mains Answer Key 2025 Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जनवरी 2025 सत्र के लिए जल्द ही जेईई मेन 2025 आंसर-की जारी की जा सकती है। जेईई मेन 2025 सेशन-1 एग्जाम में उपस्थित उम्मीदवार परीक्षा एजेंसी एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इस बीच, एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
एनटीए ने 22 से 30 जनवरी के बीच जेईई मेन 2025 परीक्षा आयोजित की थी। जेईई मेन 2025 परीक्षा 284 भारतीय शहरों और 15 अन्य देशों के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल उपस्थिति 94.4% रही।
एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा।सत्र 1 के लिए जेईई मेन आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
एनटीए जेईई मेन आंसर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा। जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए भी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 का रिजल्ट 12 फरवरी, 2025 तक घोषित किया जाएगा। परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 फरवरी तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
जेईई मेन 2025 अप्रैल सत्र की परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित होने वाली है और परिणाम 17 अप्रैल, 2025 तक घोषित किया जाएगा। जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद, जेईई मेन करेक्शन विंडो सक्रिय करेगी।