OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन 8 अप्रैल से शुरू, अधिकतम 20 विकल्प चुनने का मौका
Saurabh Pandey | March 31, 2026 | 08:40 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने 30 मार्च तक सीटों पर संबंधित संस्थानों से आपत्ति मांगी थी, जिस पर लगभग 250 आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों का निराकरण 5 अप्रैल तक कर लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी सूची से विद्यार्थियों को निर्णय के आधार पर पसंद के विषय और संस्थान का चयन करने में मदद मिलेगी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने ऑनलाइन छात्र सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश शुरू करने की तिथि घोषित की है। राज्य के इंटर स्तरीय संस्थानों में 11वीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
इस बार लगभग 12 लाख विद्यार्थी इस नामांकन प्रक्रिया के माध्यम से इंटरमीडिएट में प्रवेश ले सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया बोर्ड के ओएफएसएस (ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स) पोर्टल से संचालित की जाएगी।
अधिकतम 20 विकल्प चुन सकते हैं विद्यार्थी
विद्यार्थी ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय अधिकतम 20 विकल्प चुन सकते हैं। विकल्प चुनने के बाद सारे विकल्प को अंतिम माना जाएगा और नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें बदला नहीं जाएगा। इस बार भी डिग्री महाविद्यालयों में नामांकन नहीं होगा। जिस विद्यालय से विद्यार्थी ने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसी विद्यालय में इंटर नामांकन के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी।
कुल 9988 संस्थानों में लगभग 17 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। बोर्ड ने कहा है कि इस बार नामांकन की प्रक्रिया पिछले वर्ष की तुलना में पहले शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जा रहा है।
बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संकायवार (विज्ञान, वाणिज्य, कला) और विषयवार रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी ओएफएसएस पोर्टल पर पहले ही अपलोड कर दी है।
OFSS Bihar 11th Admission 2026: आपत्तियों का निराकरण 5 अप्रैल तक
बोर्ड ने 30 मार्च तक सीटों पर संबंधित संस्थानों से आपत्ति मांगी थी, जिस पर लगभग 250 आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों का निराकरण 5 अप्रैल तक कर लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी सूची से विद्यार्थियों को निर्णय के आधार पर पसंद के विषय और संस्थान का चयन करने में मदद मिलेगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी