एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Press Trust of India | December 1, 2025 | 06:45 PM IST | 1 min read
युवा राजपूत सभा के नेता मनदीप सिंह ने कहा, एक्ट और बाय-लॉज को जानबूझकर इस तरह से बनाया गया है जिससे हिंदू समुदाय को नुकसान हो।
जम्मू: युवा राजपूत सभा नामक हिंदूवादी संगठन ने श्री माता वैष्णो देवी उत्कृष्ट आयुर्विज्ञान संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) से मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरित करने और हिंदुओं को आरक्षण देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए स्वीकृत 50 एमबीबीएस सीट पर नीट के माध्यम से 42 मुस्लिम, जिनमें से अधिकांश कश्मीर से हैं, एक सिख और सात हिंदू उम्मीदवारों के चयन के बाद हुआ।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्वामित्व वाली 34 एकड़ भूमि पर निर्मित मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 8 सितंबर को सत्र के लिए प्रवेश शुरू करने की अनुमति दी थी।
युवा राजपूत सभा के नेता मनदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तवी पुल पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि यह प्रवेश जम्मू और वहां के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ ‘षड्यंत्र’ का हिस्सा है। उन्होंने इसे दोषपूर्ण करार दिया।
सरकार, उपराज्यपाल के खिलाफ नारे लगाए गए
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और उपराज्यपाल के खिलाफ नारे लगाए और उन पर बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय, इस्लामिक विश्वविद्यालय और महंत बिजेन्द्र सिंह संस्थानों की तर्ज पर हिंदुओं को आरक्षण देने से इनकार करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उपरोक्त संस्थान समुदाय आधारित आरक्षण प्रदान करते हैं। मनदीप सिंह ने कहा, ‘‘माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय और इसके महाविद्यालय जम्मू-कश्मीर में एक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण संस्थान हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि एक्ट और बाय-लॉज को जानबूझकर इस तरह से बनाया गया है जिससे हिंदू समुदाय को नुकसान हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार 15 दिनों के अंदर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो विरोध और तेज होगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]BBABU UG Result 2023-27: बीबीएबीयू यूजी सेमेस्टर 3 का रिजल्ट घोषित, brabu.net से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी प्रोविजनल रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट brabu.net पर एक्टिव है। जो स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे, वे पोर्टल से अपना बीबीएबीयू यूजी सेमेस्टर 3 स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी