RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, 96.23% स्टूडेंट्स पास
Santosh Kumar | March 31, 2026 | 10:02 AM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर जैसे अन्य माध्यमों से भी चेक किया जा सकता है।
नई दिल्ली: आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। आरबीएसई ने तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ जारी किए हैं। लाखों छात्र जो राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। कक्षा 12 परीक्षा में 96.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
आरबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं। राजस्थान बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए, प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट जांचने की प्रक्रिया सरल है।
RBSE Class 12th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और अन्य विवरण स्क्रीन देखें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
Rajasthan Board 12th Result 2026: मूल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषय के नाम, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर जैसे अन्य माध्यमों से भी चेक किया जा सकता है। यह मार्कशीट फिलहाल प्रोविजनल है, जिसे छात्र भविष्य में स्कूल से प्रमाणित कॉपी के रूप में प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विस्तृत जानकारी आरबीएसई द्वारा अपलोड की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
Quick Watch
]अगली खबर
]RBSE 9th, 11th Result 2026 (Out) LIVE: आरबीएसई 9वीं, 11वीं का रिजल्ट जारी; रोल नंबर से चेक कर सकेंगे परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, स्कूल भी छात्रों को सीधे उनके परिणाम उपलब्ध कराएंगे। कक्षा 9वीं और 11वीं के रिजल्ट अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के माध्यम से साझा किए जाएंगे, जहां छात्र और अभिभावक स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी