Trusted Source Image

RBSE 12th Result 2026 (Out) LIVE: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, रोल नंबर और नेम वाइज रिजल्ट देखें

Santosh Kumar | April 1, 2026 | 10:46 PM IST | 16 mins read

छात्र आधिकारिक वेबसाइटों—rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट देख सकते हैं।

कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक हुई। इन परीक्षाओं में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। (इमेज-एक्स/@Rajasthanboard)
कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक हुई। इन परीक्षाओं में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। (इमेज-एक्स/@Rajasthanboard)

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे घोषित कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा की। बोर्ड मुख्यालय अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आरबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित किए गए, जिसमें शिक्षा मंत्री और बोर्ड अधिकारी मौजूद रहे। आरबीएसई कक्षा 12 का कुल पास प्रतिशत 96.30% रहा है।

यदि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा है, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम कई थर्ड-पार्टी पोर्टल्स पर भी जारी किए गए हैं।

इस बार परीक्षा कार्यक्रम पहले ही समाप्त हो गया था, इसलिए आरबीएसई 12वीं रिजल्ट मार्च में ही जारी कर दिया गया। कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में 9,00,000 से अधिक छात्र शामिल हुए।

RBSE 12th Result 2026 Roll Number: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक

साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट साथ में जारी किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों—rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवाओं और डिजिलॉकर के जरिए भी देखे जा सकते हैं। रिजल्ट के साथ पास होने का प्रतिशत, स्ट्रीम-वार प्रदर्शन के आंकड़ों से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

Also readRBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट का स्ट्रीम-वार डेटा जारी, जेंडर-वाइज पास प्रतिशत जानें

RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और अन्य विवरण स्क्रीन देखें।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

Also readRBSE 12th Toppers List 2026: आरबीएसई कक्षा 12वीं स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की सूची जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

RBSE Class 12 Result 2026: पिछले वर्ष का स्ट्रीमवाइज पास प्रतिशत

परीक्षा पास करने के लिए, छात्र को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

नतीजे घोषित होने के बाद अब स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रियाएं शुरू होगी। पिछले साल, आर्ट्स का पास प्रतिशत 97.70%, कॉमर्स का 99.07% और साइंस का 94.43% रहा। बोर्ड को इस साल और भी बेहतर नतीजों की उम्मीद है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications