Santosh Kumar | April 2, 2026 | 11:30 AM IST | 2 mins read
बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत, कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या और जेंडर-वाइज प्रदर्शन का विस्तृत डेटा जारी किया।

नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के आरएल, आरडबल्यूएच और संशोधित परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने उन छात्रों के मुख्य परिणाम जारी किए हैं, जिनके परिणाम तकनीकी या अन्य कारणों से विलंबित या रोक दिए गए थे। आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। इससे पहले, बोर्ड ने कक्षा 10 रिजल्ट 30 मार्च को जारी किए।
इस अपडेट के साथ, अब लगभग सभी छात्रों के नतीजे पूरी तरह से घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य नतीजे 31 मार्च को जारी किए गए थे, जिनमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों में उत्तीर्ण होने का कुल प्रतिशत काफी अधिक रहा।
आरएल/आरडब्ल्यूएच श्रेणी के छात्र अब अपना स्कोर देख सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन उपलब्ध रिजल्ट केवल सूचनात्मक है, मूल मार्कशीट अलग से जारी की जाएगी। छात्र रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन बचे हुए छात्रों के आरबीएसई रिजल्ट की घोषणा से कुल पास प्रतिशत में थोड़ा बदलाव आ सकता है। मुख्य नतीजों में, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत सबसे अधिक 97.54% रहा, जबकि साइंस का 97.52% और कॉमर्स का 93.64% रहा।
Also readRBSE 12th Result 2026 (Out) LIVE: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, रोल नंबर और नेम वाइज रिजल्ट देखें
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत, कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या और जेंडर-वाइज प्रदर्शन का विस्तृत डेटा जारी किया। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 छात्र एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।
परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित हुई, जिसमें तीनों स्ट्रीम्स (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के लगभग 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर बोर्ड मुख्यालय से परिणाम घोषित किए।
Santosh Kumar