RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 12वीं के बचे हुए स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | April 2, 2026 | 11:30 AM IST | 2 mins read
बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत, कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या और जेंडर-वाइज प्रदर्शन का विस्तृत डेटा जारी किया।
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के आरएल, आरडबल्यूएच और संशोधित परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने उन छात्रों के मुख्य परिणाम जारी किए हैं, जिनके परिणाम तकनीकी या अन्य कारणों से विलंबित या रोक दिए गए थे। आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। इससे पहले, बोर्ड ने कक्षा 10 रिजल्ट 30 मार्च को जारी किए।
इस अपडेट के साथ, अब लगभग सभी छात्रों के नतीजे पूरी तरह से घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य नतीजे 31 मार्च को जारी किए गए थे, जिनमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों में उत्तीर्ण होने का कुल प्रतिशत काफी अधिक रहा।
RBSE Class 12th Result 2026: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट पास प्रतिशत
आरएल/आरडब्ल्यूएच श्रेणी के छात्र अब अपना स्कोर देख सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन उपलब्ध रिजल्ट केवल सूचनात्मक है, मूल मार्कशीट अलग से जारी की जाएगी। छात्र रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन बचे हुए छात्रों के आरबीएसई रिजल्ट की घोषणा से कुल पास प्रतिशत में थोड़ा बदलाव आ सकता है। मुख्य नतीजों में, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत सबसे अधिक 97.54% रहा, जबकि साइंस का 97.52% और कॉमर्स का 93.64% रहा।
Also read RBSE 12th Result 2026 (Out) LIVE: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, रोल नंबर और नेम वाइज रिजल्ट देखें
RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Main Examination Results - 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- 'Senior Secondary 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और अन्य विवरण स्क्रीन देखें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत , कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या और जेंडर-वाइज प्रदर्शन का विस्तृत डेटा जारी किया। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 छात्र एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट का स्ट्रीम-वार डेटा जारी, जेंडर-वाइज पास प्रतिशत जानें
परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित हुई, जिसमें तीनों स्ट्रीम्स (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के लगभग 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर बोर्ड मुख्यालय से परिणाम घोषित किए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी