Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस पर स्कूली शिक्षा विभाग की झांकी में दिखी ज्ञान की विरासत की झलक
Santosh Kumar | January 26, 2026 | 03:30 PM IST | 1 min read
झांकी में पीएम श्री स्कूल योजना की झलक के साथ ही पौधारोपण करते बच्चों के माध्यम से पर्यावरण चेतना और समावेशी शिक्षा को दर्शाने का प्रयास किया गया है
नई दिल्ली: स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की गणतंत्र दिवस की झांकी में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारत के ज्ञान की विरासत और इसके विकास को दर्शाया गया तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्राथमिक शिक्षा को मुख्य आधार के तौर पर चित्रित किया गया।
झांकी के आगे के हिस्से में आर्यभट्ट की एक मूर्ति 'शून्य' को और एक ग्लोब पकड़े हुए बच्चों को मुस्कुराते हुए दर्शाया गया, जो वैश्विक ज्ञान में भारत के स्थायी योगदान और भविष्य की पीढ़ियों तक इस विरासत को स्थानांतरित करने का प्रतीक है।
बच्चों के पीछे के शिक्षा नीति, 2020 को दर्शाया गया था। झांकी में स्वदेशी खिलौनों और बहुभाषी सामग्रियों के माध्यम से आनंददायक, खेल-आधारित, मातृभाषा की मूलभूत शिक्षा पर प्रकाश डाला गया था।
झांकी में उभरते भारत के लिए पीएम श्री स्कूल के गेट को दर्शाया गया है, जिसमें बच्चे पौधे लगा रहे हैं, जो समावेशन, पर्यावरण चेतना का प्रतीक है। झांकी के मध्य हिस्से में शिक्षा में मार्शल आर्ट, प्रदर्शन कला और खेल के समग्र एकीकरण को दर्शाया गया।
इसमें 'तख्ती' से लेकर टैबलेट तक के मूल्यों को भी दर्शाने का प्रयास किया गया। झांकी के आखिरी हिस्से में ‘विकसित भारत 2047’ का उल्लेख किया गया, जहां स्मार्ट क्लासरूम, और नवोन्मेष केंद्र का प्रदर्शन किया गया।
Quick Watch
]अगली खबर
]NMMS Bihar Registration 2026-27: बिहार एनएमएमएस स्कीम के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 15 फरवरी, जानें प्रक्रिया
स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) बिहार ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट scert.bihar.gov.in या nmmssbihar.co.in पर एनएमएमएसएस बिहार एप्लीकेशन लिंक एक्टिवेट कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी