RRB Group D Admit Card (Out) 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड लिंक जारी@rrbcdg.gov.in, कैंडिडेट लॉगिन

Santosh Kumar | November 26, 2025 | 05:37 PM IST | 16 mins read

आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 हॉल टिकट 2025 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, शिफ्ट टाइमिंग अन्य निर्देश शामिल है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 27 नवंबर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

RRB Group D Admit Card 2025 Live Updates: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी रिक्रूटमेंट एग्जाम 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in और रीजनल आरआरबी पोर्टल से आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा 27 नवंबर से आयोजित की जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा। आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, शिफ्ट टाइमिंग अन्य निर्देश शामिल है।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम गाइडलाइंस, लेटेस्ट अपडेट

RRB Group D City Slip 2025: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप जारी

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 पहले ही जारी कर दी गई है। एग्जाम के दिन इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करना होगा। एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, या पासपोर्ट लाना जरूरी है।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना मना है। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Also read RRB Group D Mock Test 2025: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

RRB Group D Admit Card 2025: ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एडमिट कार्ड 2025 की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसमें विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

RRB Group D Hall Ticket 2025: 32,438 रिक्त पद भरे जाएंगे

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,438 रिक्त पद भरे जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट, जिनके साथ एक लेखक होगा)। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]