Abhay Pratap Singh | April 5, 2026 | 06:38 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेई 2025 टियर 1 परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2025 के दूसरे चरण के पेपर 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जेई 2025 टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एसएससी जेई हाल टिकट में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
आयोग द्वारा एसएससी जेई 2025 पेपर 2 का आयोजन 7 अप्रैल, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड या पासपोर्ट) लाना होगा।
उम्मीदवारों को एसएससी जेई 2025 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग शेड्यूल का पालन करना होगा।
Also readSSC JE Exam Date 2025: एसएससी जेई परीक्षा के लिए पेपर 2 शेड्यूल ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 300 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
एसएससी जेई टियर 1 परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। एसएससी जेई टियर 2 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन और भर्ती की अन्य प्रक्रियाओं में शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
एसएससी जेई 2025 पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं: