Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 06:42 PM IST | 1 min read
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा, 2025 (पेपर-I) का आयोजन 9 से 12 दिसंबर 2025 तक किया था।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एससीसी) ने एसएससी सीपीओ 2026 पेपर 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट दिल्ली पुलिस के पुरुष, महिला और विभागीय उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपनी क्वालीफाइंग स्थिति जांच कर सकते हैं।
एसएससी सीपीओ रिजल्ट देखने के लिए आवेदकों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। परिणाम रोल नंबर, उम्मीदवार के नाम, पिता के नाम या माता के नाम से देखा जा सकता है।
एसएससी सीपीओ रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी आदि विवरण दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, एसएससी सीपीओ परीक्षा के लिए 48,615 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित अभ्यर्थी अब अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) में शामिल होंगे।
श्रेणी | कट-ऑफ अंक | उपलब्ध उम्मीदवार |
अनारक्षित (UR) | 119.47517 | 4,975 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 115.02519 | 15,858 |
अनुसूचित जाति (SC) | 88.95164 | 9,518 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 89.06234 | 4,771 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 114.60115 | 6,678 |
पूर्व सैनिक (ESM) | 40.00000 | 2,267 |
कुल (Total) | - | 44,067 |
श्रेणी | कट-ऑफ अंक | उपलब्ध उम्मीदवार |
अनारक्षित (UR) | 128.01610 | 743 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 124.22057 | 1,601 |
अनुसूचित जाति (SC) | 100.91972 | 867 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 95.19641 | 426 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 126.55856 | 660 |
पूर्व सैनिक (ESM) | 40.00000 | 23 |
कुल (Total) | - | 4,320 |
श्रेणी | कट-ऑफ अंक | उपलब्ध उम्मीदवार |
अनारक्षित (UR) | 127.92622 | 46 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 116.64021 | 86 |
अनुसूचित जाति (SC) | 101.67331 | 46 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 94.89506 | 24 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 120.78203 | 26 |
पूर्व सैनिक (ESM) | - | - |
कुल (Total) | - | 228 |