UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कब आएगा? कॉपियों के मूल्यांकन की डेट 4 अप्रैल तक बढ़ी

Santosh Kumar | April 6, 2026 | 08:28 AM IST | 12 mins read

यूपीएमएसपी ने स्कूल निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निष्पक्ष तरीके से पूरा करना अनिवार्य है।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

UPMSP UP Board Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 2026 की यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की 4 अप्रैल को पूरा हो गया है। यूपीएमएसपी द्वारा 3 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च को शुरू हुआ। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

यूपीएमएसपी ने सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक छुट्टियों (ईद-उल-फितर और राम नवमी) के कारण, 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तारीखों को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी।

UP Board Result 2026 Kab Aaega: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

कुछ जिला स्कूल निरीक्षकों और मूल्यांकन केंद्रों के उप-नियंत्रकों ने मूल्यांकन की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित तिथि तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निष्पक्ष तरीके से पूरा करना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, अवार्ड के लिफाफों को क्षेत्रीय कार्यालय में 5 अप्रैल 2026 को प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करना होगा। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 के परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।

Also read UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की डेट 4 अप्रैल तक बढ़ी

UP Board Result Date 2026: यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2026

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परिणाम तैयार करने में लगभग 20 दिन लग सकते हैं। इसलिए, यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 के परिणाम 26 अप्रैल तक घोषित होने की उम्मीद है।

पिछले साल, यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किए गए। इस साल भी, नतीजों के अप्रैल के आखिर में घोषित होने की उम्मीद है। इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में लगभग 52 लाख छात्र शामिल हुए।

यूपीएमएसपी, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]