UPSC CDS-2 Final Result 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 302 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 05:38 PM IST | 1 min read

यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट में चयनित 302 उम्मीदवारों में से आईएमए के लिए कुल 190 उम्मीदवार, आईएनए के लिए 85 और एएफए के लिए 27 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

इस भर्ती के जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) के लिए 100 पद तय किए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा 2 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार 302 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम पीडीएफ में भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं - भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) और ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।

यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट में चयनित 302 उम्मीदवारों में से आईएमए के लिए कुल 190 उम्मीदवार, आईएनए के लिए 85 और एएफए के लिए 27 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

इस बार लिखित परीक्षा में इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए 2666 उम्मीदवार, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए 814 उम्मीदवार और एयरफोर्स एकेडमी के लिए 636 उम्मीदवार पास हुए थे। इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू और बाकी जरूरी प्रक्रियाओं के बाद फाइनल लिस्ट जारी की गई है।

UPSC CDS 2 Final Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर What’s New या एग्जामिनेशन सेक्शन में जाएं।
  3. अब सीडीएस फाइनल रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अब रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

Also read SSC JE Paper 2 City Slip 2026: एसएससी जेई पेपर 2 सिटी स्लिप जारी, स्क्राइब एंट्री पास, एडमिट कार्ड जल्द

UPSC CDS 2 Final Result 2026: फाइनल डाटा

अकादमी
लिखित परीक्षा में सफल
अंतिम रूप से सफल (एसएसबी के बाद)
रिक्तियां
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)
2,666
190
100
भारतीय नौसेना अकादमी (INA)
814
85
26
वायु सेना अकादमी (AFA)
636
27
32
कुल (Total)
4,116
302
158


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]